मधुबनी, दिसम्बर 26 -- लौकही,निज संवाददाता। नरहिया थाना के नवटोली गांव निवासी ग्रामीण चिकित्सक दिनेश कुमार दिनकर के घर गुरूवार की रात को हुई डकैती की घटना से परिजन व गांव के लोग भयभीत है। परिजनों ने बताया कि डकैतों ने करीब 50 मिनट तक घटना को अंजाम दिया। गृह स्वामी बताते हैं कि करीब सात की संख्या में डकैत उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया,फिर लूटपाट मचाना शुरू किया। उन्होंने बताया कि उनको दूसरी पुत्री की शादी करनी थी, इसलिए कुछ आभूषण बनाकर घर में रखे हुए थे। इसमें उनकी पत्नी का आभूषण भी था। सब कुछ डकैत लेकर चले गये। गृह स्वामी एक ग्रामीण चिकित्सक है और घर में मरीजों के लिए दवा भी रखते है। अपने चाचा के साथ रात्रि में एक व्यापारी को दस क्विंटल मुर्गा देने गए गृह स्वामी के पुत्र रोशन ने बताया कि वे बाहर से गेट का ताला लगाकर गये थे। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.