आजमगढ़, अप्रैल 29 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में सोमवार की रात चोर दरवाजा के रास्ते घर में घुस कर पांच हजार नकदी और पांच लाख के सोने चांदी के जेवर उठा ले गए। परिवार के लोगों को सुबह में जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। अहरौला थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी कमलेश ट्रक चालक है। गांव के बाहर बने मकान में कमलेश की पत्नी निशा और मां रहती है। सोमवार की रात में सास-बहू मकान के बरामदे में सो रही थी। रात में अज्ञात चोर घर में घुस गए। पांच हजार नकदी और घर रखा बक्सा लेकर फरार हो गए। बहू का टूटा हुआ बक्सा सुबह में मिला। सास के दो बक्सो का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने बताया कि सोने चांदी के करीब पांच लाख के जेवर चोरो के हाथ लगा है। मंंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव के लोगों की भीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.