समस्तीपुर, जून 11 -- रोसड़ा । मंगलवार को शहर के नंद चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों दरभंगा में भाजपा जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं पर प्रशासन द्वारा किये गए लाठीचार्ज का प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीण मंडल के पूर्व महामंत्री विनोद सिंह के नेतृत्व में दरभंगा प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाए। मौके पर आहूत प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष महंत जयराम दास ने कहा कि बीते दिनों दरभंगा नगर निगम के उप महापौर द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जिसका विरोध जता रहे हिन्दु संगठनों व भाजपा कार्यकर्ताओं पर दरभंगा प्रशासन ने बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठीचार्ज किया, जो घोर निंदनीय है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार से दोषी पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की है। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.