दरभंगा, जनवरी 4 -- दरभंगा में दो दोस्तों की हत्या से हड़कंप मच गया। एक का शव खेत में मिला, तो दूसरे का शव आरोपियों ने बगीचे में जमीन में दफ्न कर दिया था। मृतकों की पहचान मन्ना महतो और बादल मंडल के रूप में हुई है। दोनों एक जनवरी को न्यू ईयर पर घर से घूमने निकले थे। इस मामले में एक आरोपी छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी निशानदेही पर बादल का शव बरामद हुआ है। घटना सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक गांव की है। जानकारी के मुताबिक कबीरचक निवासी दो दोस्त बादल मंडल व मन्ना महतो एक जनवरी को दोपहर घूमने घर से निकले थे। देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे। दो जनवरी को बादल के पिता विनोद मंडल एवं अन्य परिजनों ने दोनों की अपने स्तर से खोजबीन शुरू की। खोजबीन के क्रम में दोपहर को बीएमपी के पास निर्माणाधीन सिक्स लेन सड़क पर बादल की बाइक गिरी हुई मिली। विनोद ने ...