दरभंगा, अक्टूबर 27 -- लहेरियासराय। दरभंगा मंडल कारा में प्रति वर्ष की तरह इस बार भी छठ पूजा का आयोजन किया गया है। इस बार 39 श्रद्धालु छठ पूजा करेंगे। इनमें 24 महिला श्रद्धालु शामिल हैं। छठ पूजा को लेकर जेल प्रशासन की ओर से साड़ी, धोती व पूजा सामग्री की व्यवस्था की गई है। छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए भी नये कपड़े का इंतजाम किया गया है। छठ व्रतियों के लिए एक विशेष वार्ड की व्यवस्था की गई है, जिसमें विधि-विधान के साथ पूजा की जाएगी। छठ व्रत को लेकर पूरे जेल परिसर की साफ-सफाई की गई है। छठ व्रतियों के लिए दो घाटों की व्यवस्था की गई है। इसमें एक घाट पर पुरुष श्रद्धालु, वहीं दूसरे घाट पर महिला श्रद्धालु व्रत करेंगी। घाट सजाने का काम अंतिम दौर में है। वहां लाइट का भी अच्छा प्रबंध किया गया है। इस बार व्रतियों में पूजा को लेकर खासा उत्साह है। व...