दरभंगा, मार्च 27 -- दरभंगा। आगामी शनिवार को सृष्टि फाउंडेशन, रामबाग की ओर से संस्थान के 19वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर दरभंगा नृत्य उत्सव-2025 का आयोजन कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि प्रांगण में होगा। इसकी कार्यशाला पिछले तीन दिनों से ओडिशा से आए नृत्य गुरु सचिकांत प्रधान के सानिध्य में चल रही है। फाउंडेशन के सचिव डॉ. मनोहर कुमार पाठक ने बताया कि इस महोत्सव में मिथिला के कई दर्जन छोटे बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। शनिवार को कार्यक्रम दो चरणों में होगा। प्रथम सत्र में दिन में 11 बजे से दरबार हॉल में नृत्य प्रतियोगिता होगी। इसके बाद उन्हें संस्थान के अतिथि प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह आदि देंगे। दूसरे सत्र की शुरुआत संध्या छह बजे फाउंडेशन के कलाकारों व अतिथि कलाकारों का कार्यक्रम मुक्ताकाश मंच से होगा। इसमें अलग-अलग विधा के कलाकार अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.