निज संवाददाता, फरवरी 12 -- बिहार के दरभंगा जिले के मंडल कारा के सहायक जेलर की पत्नी की लाश मिलने से सनसनी मिल गई है। समस्तीपुर में विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में बुधवार को दरभंगा मंडल कारा के सहायक अधीक्षक नंदू चौधरी की पत्नी श्वेता कुमारी का शव उनकी ससुराल में फंदे से लटकता मिला। मृतका के भाई और पटना के अगमकुआं निवासी शशिभूषण चौधरी ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को आवेदन दिया है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका के बड़े भाई शशिभूषण ने पुलिस को बताया कि श्वेता की शादी 31 मई 2023 को शेरपुर निवासी राम अनुज चौधरी के पुत्र नंदू चौधरी से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी में गाड़ी और पर्याप्त उपहार दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। ...