नगर प्रतिनिधि, मार्च 18 -- दरभंगा एयरपोर्ट पर उड़ानों को रद्द किए जाने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को स्पाइसजेट की मुंबई-दरभंगा-मुंबई और हैदराबाद- दरभंगा-हैदराबाद फ्लाइट रद्द किए जाने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। मुंबई की फ्लाइट रद्द किए जाने पर कई यात्रियों ने दरभंगा एयरपोर्ट पर विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों के सामने आक्रोश व्यक्त किया। दरभंगा और हैदराबाद के बीच विमानन कंपनी की फ्लाइट के लगातार दूसरे दिन रद्द रहने से यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। दरभंगा से मुंबई के लिए यात्रा करने के लिए काफी संख्या में यात्रियों ने फ्लाइट संख्या एसजी 951 में टिकट बुक कराए थे। शहर के अलावा कई जिलों से यात्री फ्लाइट पकड़ने दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहीं, मुंबई से दरभंगा आने वाली फ्लाइट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.