हजारीबाग, अप्रैल 29 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त नैन्सी सहाय ने आमजनों की समस्याओं को सुना तथा इसके त्वरित समाधान के निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। इस अवसर पर लगभग एक दर्जन फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन समर्पित किये। इस अवसर पर शहरी सहित विभिन्न प्रखंड से आये आवेदकों ने पीडीएस दुकान, मारपीट, आवास योजना का लाभ दिलाने, दाखिल खारिज, पेंशन, दिव्यांगता साईकिल दिलाने आदि आवेदन देकर समाधान की मांग की। मौके पर आये सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए जांचोपरांत त्वरित करने का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.