कौशाम्बी, फरवरी 7 -- सरायअकिल, हिन्दुस्तान संवाद। पुरखास ग्राम सभा के असरारगंज मोहल्ला स्थित ऐतिहासिक दरगाह हबीबिया असरारिया का 76वां सालाना उर्स पूरे अदब, अकीदत और एहतराम के साथ सम्पन्न हो गया। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में प्रदेश समेत अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में जायरीन ने शिरकत कर दरगाह पर हाजिरी लगाई और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। उर्स का आयोजन सैयद अनवार उल्लाह शाह सफी मियां की सरपरस्ती एवं सैयद मुहम्मद जीशान शफी की निगरानी में किया गया। 5, 6 और 7 फरवरी तक चले इस सालाना उर्स के दौरान भव्य मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की तादाद में अकीदतमंद पहुंचे।रूहानी महफिल में अजमेर शरीफ से तशरीफ लाए सैयद नूरुल ऐन चिश्ती गद्दीनशीन, मुफ्ती अशरफ जिलानी शहर काजी भीलवाड़ा (राजस्थान), सैयद हसनैन मकाई कादरी (सफीपुर शरीफ), मुजाहिद हु...