अंबेडकर नगर, अप्रैल 5 -- इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी थाना क्षेत्र के दरगाह से शुक्रवार की सुबह एक जायरीन किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो ग्ई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। कुशीनगर जनपद के सदर निवासिनी किशोरी अपने मां-बाप के साथ काफी दिनों से दरगाह में रहकर जियारत कर रही थी। बताया जाता है कि शुक्रवार को उसके परिजन जियारत करने गए हुए थे तथा किशोरी कमरे पर मौजूद थी। जियारत कर लौटने के उपरांत माता-पिता घर पहुंचे तो किशोरी लापता थी। परिजनों ने संभावित जगहों पर खोजबीन व पूछताछ शुरू की, लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। तत्पश्चात पीड़ित पिता ने बसखारी थाने पर अज्ञात के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर अपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.