लखनऊ, फरवरी 9 -- कॉमन इंट्रो लखनऊ को भले ही स्मॉट सिटी का दर्जा मिला हो, लेकिन राजधानी के ऐसे इलाके है जहां अभी भी मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। लोगों के चलने के लिए सड़क नहीं है तो कहीं दरक रही पुलिया से जान जोखिम में डालकर लोग आवागमन करने को मजबूर है। यह स्थिति लखनऊ रायबरेली मार्ग पर पीजीआई की बाउंड्री से लगा मौलवी खेड़ा की हैं। जहां मुख्य मार्ग को मौलवी खेड़ा से जोड़ने वाला पुलिया और इठूरिया पुलिया दरक रही हैं। भारी वाहनों के गुजरने पर पुलिया कांपने लगती हैं। स्थानीय लोगों ने इस पुलिया को तोड़कर नया पुलिया बनाने की पुरजोर मांग उठा रहे है। नगर निगम जोन आठ के अंतर्गत आने वाले शारदा नगर द्वितीय वार्ड में सड़क, नाली, पानी, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई तक की सुविधा अभी तक नहीं पहुंची हैं। वहीं सिंचाई विभाग की छह दशक पुरानी पुलिया की जर्जर स्थिति से...