रुद्रपुर, फरवरी 24 -- किच्छा, संवाददाता। ग्राम दरऊ के प्रधानपति गफ्फार खान ने अपने समर्थकों के साथ विधायक तिलकराज बेहड़ के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। आरोप लगाया कि बेहड़ स्वयं अपराधियों को संरक्षण देते हैं और राजनीतिक द्वेष के चलते उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने विधायक को दो दिन के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया। बीते दिनों यूपी पुलिस ने बहेड़ी में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्टल की खेप बरामद की थी। बरेली के एएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि आरोपी ग्राम दरऊ के प्रधानपति गफ्फार खान और समीर को हथियार सप्लाई करने जा रहे थे। इसके बाद किच्छा की सियासत गर्मा गई। रविवार को विधायक तिलकराज बेहड़ ने प्रेस वार्ता कर गफ्फार खान पर क्षेत्र में गुंडागर्दी को बढ़ावा देने के गंभीर आरो...