रामगढ़, नवम्बर 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। चाहा स्थित दयाल स्टील परिसर के समीप शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक में बड़ा बदलाव देखने को मिला। दयाल स्टील के लगभग 300 कर्मियों ने जेएलकेएम मजदूर यूनियन का साथ छोड़ते हुए अखिल झारखंड श्रमिक संघ की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर आजसू के केंद्रीय सचिव सह नगर परिषद के निवर्त्तमान उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। मनोज महतो ने कहा कि जेएलकेएम मजदूर यूनियन ने मजदूरों को बरगला कर अपने संगठन में शामिल किया था। लेकिन उसके बाद संगठन ने उनके हितों की अनदेखी की। परिणामस्वरूप दयाल स्टील प्लांट तीन माह से बंद पड़ा है, जिससे सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है। कहा कि सभी मजदूर अखिल झारखंड श्रमिक संघ में वापसी किया है। सभी एकजुट होकर दयाल स्टील के कर्मियों के हक की लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरा...