मुजफ्फर नगर, अगस्त 12 -- कोतवाली क्षेत्र के दयालपुरम स्थित एक निर्माणधीन मकान से चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। मकान के मालिक ने चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। बताया कि चोर करीब पांच लाख कीमत का सामान चोरी हुआ है। मोहल्ला पक्का बाग निवासी जावेद अख्तर पुत्र सिराजूदीन का दयालपुरम में मकान का निर्माण करा रहा है। मंगलवार को कोतवाली पहुंचे डाक्टर जावेद ने बताया कि अपने निर्माणाधीन मकान पर गया तो वहा से बिजली फिटिंग के तार जो पूरी बिल्डिंग में बिछाए गए थे वो गायब थे। इसके अलावामकान से तार के दस बंडल,पानी का मोटर,लोहे के एंगल, करी छह कुंतल स्क्रैप,औजार करीब 25पेटी टाइल्स गायब थे। जाव ने बताया कि चोर करीब पांच लाख कीमत का सामान चोरी कर ले गएं है। डाक्टर ने कोतवाली पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...