रांची, अक्टूबर 11 -- रांची। दयानंद पब्लिक स्कूल, पुंदाग की छात्राओं ने सरकार द्वारा आयोजित वक्तृत्व कला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। स्वस्थ दिमाग: खुशहाल जीवन विषय पर राज्यभर के 30 स्कूलों के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। दयानंद पब्लिक की छात्रा समन जोहा और दीक्षा कुमारी ने अपनी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। विद्यालय के निदेशक डॉ एनके सिंह और प्राचार्य हेमंत कुमार सिंह ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.