गिरडीह, फरवरी 17 -- गिरिडीह। गिरिडीह के ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में चल रही स्मार्ट क्लास की सुविधा दम तोड़ रही है। जिले के लगभग 450 मिडिल व हाई स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा है। शहरी क्षेत्र के स्कूलों में स्मार्ट क्लास के तहत इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड, डिजिटल प्रोजेक्टर, मल्टीमीडिया सामग्री के उपयोग से स्मार्ट क्लास संचालित हो रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में कहीं प्रोजेक्टर की चोरी हो गई तो कहीं कंम्यूटर सेट खराब पड़े हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी और कम डेटा को लेकर है। हर दिन औसतन एक जीबी डाटा उपलब्ध कराया जाता है। लगभग 40 से 45 मिनट में डाटा खत्म हो जाता है। इसके बाद स्मार्ट क्लास संचालन में परेशानी होती है। सदर प्रखंड के उमवि लोदी सरहच्चा में तीन महीने से अधिक समय से स्मार्ट क्लास की सुवि...