हल्द्वानी, अप्रैल 10 -- हल्द्वानी, संवाददाता। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा है कि दमुवाढूंगा में एक भी घर की ईंट नहीं हटाई जाएगी। क्षेत्र के तीनों वार्ड के लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए बंदोबस्ती का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। गुरुवार को नगर निगम सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए मेयर ने विपक्षी दलों पर क्षेत्र के लोगों में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। नगर निगम के वार्ड 35, 36 और 37 में फैले दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोग लगातार मालिकाना हक दिए जाने की मांग उठाते रहे हैं। इसके लिए महापंचायत के साथ ही अन्य तरह से भी अपनी आवाज उठा चुके हैं। लोगों को आशंका है कि उन्हें उजाड़ा भी जा सकता है। इसे लेकर गुरुवार को मेयर ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास योजनाओं के माध्यम से काम किया जा रहा है। पेयजल और सीवरेज के लिए यहा...