हल्द्वानी, जून 23 -- हल्द्वानी। इजरायल के हमले के बाद ईरान के दमावन में तीन दिन रुकने के बाद हल्द्वानी निवासी कारोबार की बेटी जसलीन और दामाद बरिंदर वापिस तेहरान लौट गए हैं। कारोबारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन की मदद से वह अपने घर में दोबारा लौट गए हैं। वहां हालात पहले से काबू में बताए गए हैं हालांकि धमाकों की आवाज अब भी गूंज रही है। हल्द्वानी में पेट्रोल पंप के स्वामी और प्रतिष्ठित कारोबारी अमरीक सिंह की बेटी जसलीन और दामाद बरिंदर साहनी भी इजरायल के हमले के बाद ईरान में फंसे हुए हैं। तेहरान में हालात खराब होते देख वह अपने घर से 200 किमी दूर अफगानिस्तान सीमा पर दमावन शहर में आ गए थे। शनिवार शाम तक वह दमावन में किसी रिजॉर्ट में रहे थे। कारोबारी ने बताया कि रविवार सुबह बेटी से बात हुई है। बेटी जसलीन का कहना है कि तेहरान के हालात में अब कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.