नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- स्मॉलकैप कंपनी जॉन कॉकरिल इंडिया के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। जॉन कॉकरिल इंडिया के शेयर सोमवार को BSE में 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 5420 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। जॉन कॉकरिल इंडिया के शेयर शुक्रवार को 6.5 पर्सेंट उछल गए थे। दो दिन में कंपनी के शेयर 10 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। दिग्गज इनवेस्टर रमेश दमानी ने जॉन कॉकरिल इंडिया पर दांव लगाया है, इसी के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेज उछाल आया है। दमानी ने खरीदे हैं करीब 13 करोड़ रुपये के शेयरदिग्गज इनवेस्टर रमेश दमानी ने बल्क डील के जरिए जॉन कॉकरिल इंडिया पर दांव लगाया है। दमानी ने जॉन कॉकरिल इंडिया के 27,500 शेयर खरीदे हैं। दमानी ने यह शेयर 4700 रुपये से कुछ ऊपर के दाम पर खरीदे हैं। रमेश दमानी के खर...