रुद्रपुर, फरवरी 20 -- खटीमा, संवाददाता। दमगड़ा में 101 एकड़ कृषि भूमि में खड़ी फसल को ट्रैक्टरों से जोतने के मामले में विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर में जुलूस निकाला गया। कांग्रेस ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पीड़ित किसान को न्याय दिलाने की मांग की। विधायक ने कहा कि इस मामले में भू-माफिया की सांठगांठ से प्रशासन ने जमीन पर कब्जा कराया है। शुक्रवार को पीड़ित किसान परिवार के समर्थन में शगुन मंडप में महापंचायत हुई। महापंचायत के बाद किसान जुलूस के उपरांत तहसीलदार वीरेंद्र सजवान के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें भूमि हड़पने के प्रयासों की उच्चस्तरीय जांच, किसानों की भूमि को तत्काल मुक्त कराने तथा दोषी अधिकारियों व माफिया के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की म...