आजमगढ़, जुलाई 26 -- मेहनाजपुर। क्षेत्र के तियरा मठिया गांव में शुक्रवार की शाम का दबिश देने के लिए पहुंची गाजीपुर जनपद की पुलिस के साथ नोकझोंक के साथ धक्कामुक्की की। पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के पखनपुर गांव में आठ जुलाई को मारपीट हुई थी। जिसमें बलवंत सिंह को गंभीर चोटें आई थीं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। एक आरोपी आकाश यादव निवासी तियरा मठिया को गिरफ्तार करने लिए लिए बहरियाबाद थाना की पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ पहुंची थी। परिवार के लोगों ने विरोध किया। पुलिस से नोकझोंक के साथ धक्कामुक्की की गई। इस दौरान मौका मिलने पर आकाश फरार हो गया। पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। मेहनाजपुर थानाध्यक्ष मनीष पाल ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...