चित्रकूट, नवम्बर 15 -- मुख्यालय कर्वी स्थित पटेल तिराहा से देवांगना घाटी तक बन रहे फोरलेन मार्ग निर्माण में राजनीतिक दबाव के चलते प्रशासन को सरकारी पैमाना बदलना पड़ गया। अब यह यह मार्ग दो पैमानों के आधार पर बनाया जा रहा है। शहर के भीतर हाईवे स्थित पटेल तिराहा से करीब एक किमी से अधिक दूरी तक निर्माण में दोनो तरफ दो-दो मीटर चौड़ाई कम करने के बावजूद निर्माण की शुरुआत नहीं हुई। देवांगना में एयरपोर्ट बनने के बाद पटेल तिराहा से देवांगना घाटी के नीचे तक फोरलेन सड़क का निर्माण चल रहा है। बताते हैं कि इस मार्ग का निर्माण सड़क के मध्य से दोनो तरफ 11 मीटर की चौड़ाई ली जानी थी। लेकिन इसमें व्यक्तिगत क्षति को बचाने के लिए सत्ता पक्ष के एक असरदार नेता को लेकर कुछ व्यापारियों ने प्रशासन पर दबाव बनाया। जिसके चलते प्रशासन को सड़क की चौड़ाई में पैमाना बदलना पड़ा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.