शामली, अप्रैल 14 -- चौसाना कस्बे में जाम की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। इसका मुख्य कारण सड़कों पर बेतरतीब अतिक्रमण है, जहां ठेले व सब्जी विक्रेताओं ने कब्जा जमा रखा है। हालत यह है कि सुबह और शाम के समय कस्बे की मुख्य सड़क पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। चौसाना के शामली बस स्टैंड के पास स्थिति सब्जी मंडी, जो एक दशक पूर्व लाखों रुपये की लागत से बनाई गई थी, आज पूरी तरह बदहाल स्थिति में है। जिस उद्देश्य से यह मंडी बनाई गई थी,ताकि व्यवस्थित रूप से सब्जी व्यापार हो सके। वह पूरा होता नहीं दिख रहा है। मंडी के बजाय सब्जी विक्रेता सड़कों पर दुकान लगाना ज्यादा सुविधाजनक समझते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि सड़कों की चौड़ाई कम हो जाती है और जाम लग जाता है। ग्रामीणों का कहना है कित्र सुबह के समय दूर-दराज से आने वाले किसान जब सब्जी लेकर आते हैं तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.