नई दिल्ली, फरवरी 17 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक नया दांव खेला। अखिलेश ने इस दौरान 'दबदबा था, दबदबा है, दबदबा बना रहेगा' बोल वाले गाने का वीडियो चलाकर सीधे भाजपा की घेराबंदी की। अखिलेश यादव ने इस वीडियो के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की कि प्रदेश में लोकतंत्र की जगह अब 'हथियारों और हूटर्स' के दम पर दबदबे की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। सपा प्रमुख का यह कदम भाजपा की 'लॉ एंड ऑर्डर' वाली छवि पर एक सीधा प्रहार माना जा रहा है।'दिल्ली वालों' के लिए अखिलेश का 'एडवांस वेपन' वीडियो दिखाने के पीछे की मंशा साफ करते हुए अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिना नाम लिए हमला किया। अखिलेश ने कहा हमारा 'वेपन' (हथियार) तैयार है। उन्होंने कहा कि हम पहले से ही अपनी तैयारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.