कन्नौज, दिसम्बर 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले युवक ने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। है। पीड़ित ने बताया कि पुलिस व तहसील में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आवास विकास कालोनी निवासी कौशलेंद्र प्रजापति ने एसपी को भेजे शिकायतीपत्र में कहा है कि उनके दोनों पड़ोसी आए दिन उसे परेशान कर रहते हैं और छज्जा निर्माण का विरोध करने पर उसे देख लेने की धमकी देते हैं। कुछ लोगों के समझने के बाद भी वह अपनी दबंगई पर काबिज हैं। कोतवाली पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेज आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने और उसे उसे सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...