बरेली, मार्च 16 -- सिरौली थानाक्षेत्र के गांव नबाबपुरा में कुछ दबंगों ने डीजे चलाने से मना करने पर संचालक को कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव के रामकिशोर ने चौकी पुलिस को बताया कि गांव ब्योधन खुर्द में जन्मदिन समारोह था, जिसमें उसका डीजे किराए पर गया था। उसका बेटे सुमित, पुष्पेंद्र डीजे बजाने के लिए गए थे। डीजे रात के 12 बजे तक चला, इसके बाद गश्त करती पहुंची पुलिस ने डीजे बन्द करा दिया। पुलिस के जाने के बाद लोग डीजे बजाने की जिद्द पर अड़ गए , जब उन्होनें डीजे बजाने से मना किया तो कुछ दबंगों ने उनके बेटों को बुरी तरह से पीटा और कुल्हाड़ी से हमलाकर सुमित को बुरी तरह लहूलुहान का दिया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर पर चौकी पुलिस जांच प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.