गोरखपुर, जुलाई 14 -- बेलीपार (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के मलांव चंदा घाट पुल के पास बाइक और स्कार्पियो सवार मनबढ़ों ने रविवार की देर शाम दो युवकों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों भागे और बाइक छोड़कर राप्ती नदी में कूद गए। बाद में नदी से निकलने लगे तो वहां भी एक युवक पर हमले की कोशिश की। एक युवक किसी तरह बाहर निकल आया, जबकि दूसरे का पता नहीं चला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार तीन-चार दिन पूर्व मलांव गांव निवासी एक युवक प्रेम प्रसंग में कतरारी गांव में किसी से मिलने गया था। इस दौरान अक्षय कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने कहासुनी के बाद उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। शनिवार को आपसी समझौते के बाद अक्षय ने मोबाइल वापस कर दिया था। रविवार की देर शाम करीब 7 बजे अक्षय कुमार अपने सहयोगी अंगद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.