उरई, फरवरी 6 -- उरई। दबंगों के कब्जे से अपने खेत को मुक्त कराने के लिए एक किसान ने मुख्यमंत्री दरबार पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए। पूरे मामले की जांच कराकर जमीन को कब्जा मुक्त कराकर दोबारा कब्जा दिलाए जाने की मांग की है। पिपरौधा निवासी बालमीत ने हाल ही में लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री दरबार में शिकायती पत्र दिया। किसान ने बताया कि गांव में उनकी खेती योग्य जमीन थी, लेकिन कुछ वर्ष पूर्व गांव के कुछ दबंगों ने धीरे-धीरे चारों ओर से उनके खेत को अपने खेत में मिलाकर कब्जा कर लिया। किसान का आरोप है कि कब्जा हटवाने के लिए वह कई बार जिला स्तरीय अधिकारियों से शिकायत कर चुका है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दबंगों के कब्जे से उसकी जमीन मुक्त कराने की मांग की है।

हिं...