आगरा, अक्टूबर 16 -- थाना खंदौली क्षेत्र के गांव उस्मानपुर में बुधवार देर शाम दबंगों ने महिला और किशोरियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरोपियों ने न सिर्फ दुकान में तोड़फोड़ की बल्कि बीच सड़क पर महिलाओं और लड़कियों को खींच-खींचकर बेरहमी से पीटा। करीब एक घंटे तक गांव में तांडव मचा रहा, मगर आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उस्मानपुर निवासी अंजना ने बताया कि पिता की मौत के बाद वह अपनी मां, बहन और छोटे भाइयों के साथ घर के बाहर परचून की दुकान चलाती है। बुधवार देर शाम गांव का ही करूआ दुकान पर गुटखा लेने आया। मना करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अंजना की मां ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने परिवार के लोगों को बुला लिया। इसके बाद आरोपी पक्ष ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी और महिला व किशोरियों पर लाठी-डंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.