गंगापार, मार्च 13 -- थाना बहरिया क्षेत्र के अभईपुर गांव में दो लोग आपस में जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी कर रहे थे कि गांव के प्रधान नरेश कुमार पासी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। जानकारी के अनुसार उक्त मामले से खुन्नस खाये दबंगों ने ग्राम प्रधान नरेश की पुत्री सात वर्षीय प्रिया को मारपीट कर अधमरा कर दिया और बेहोशी की हालत में झाड़ी में फेक दिया। काफी देर प्रिया की खोजबीन करने के बाद बेहोशी की हालत में झाड़ी में मिली। परिजन प्रधान की बेटी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैलहा लेकर गये जहां पर डाक्टरों ने सूचना पहले थाने को देने की बात कही। जिस पर ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी लिखित रूप से बहरिया थाने में दी। घटना की तहरीर मिलने पर बहरिया थानाध्यक्ष महेश मिश्र ने इलाज के लिए महिला दरोगा के साथ सीएचसी मैलहा भेजा। जहां पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.