प्रयागराज, फरवरी 27 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थानाक्षेत्र के जमुनीपुर बिंद बस्ती में गुरुवार शाम बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस और रोवर पुलिस को दबंगों ने ईंट पत्थर लेकर दौड़ा लिया। घायलों के लेने पहुंची एंबुलेंस का शीशा भी तोड़ दिया। इस दौरान काफी देर तक अफरातफरी मची रही। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की भी चर्चा रही। बिंद बस्ती के रतई बिंद और संतोष बिंद के बीच बच्चों के विवाद में शाम पांच बजे कहासुनी हुई। कुछ लोगों ने उस समय बीचबचाव कर विवाद को सुलह करा दिया था लेकिन शाम 6:30 बजे एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारपीट के दौरान लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर के साथ कई राउंड फायरिंग भी की गई। कुछ लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.