गंगापार, जनवरी 25 -- क्षेत्र के मलाक चौधरी गांव में राजस्व टीम के द्वारा पैमाइश कराते हुए पत्थरगढ़ी के बाद हो रहे निर्माण कार्य को दबंगों ने रोका। पत्थरगढ़ी एवं निर्माण को ध्वस्त कर दिया। मामले को लेकर भू स्वामी ने विरोध किया तो मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने सोरांव थाने पर शनिवार को दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। घटना को लेकर भू स्वामी परेशान है। प्रयागराज जनपद के चांदपुर सलोरी निवासी अनीता त्रिपाठी पत्नी अनिल कुमार त्रिपाठी सोरांव के मलाक चौधरी गांव में अनिल कुमार पटेल निवासी कोररही बाघराय कुंडा प्रतापगढ़ के कहने पर लालता प्रसाद से प्लाट खरीदा था। अनीता त्रिपाठी ने 21 जनवरी को प्लाट की पैमाइश राजस्व टीम एवं पुलिस बल की उपस्थिति में पत्थर गढ़ी कराया है। आरोप है कि ...