बरेली, मार्च 8 -- बरेली। सुभाषनगर स्थित सेंट एंड्रूज स्कूल की बाउंड्री तोड़ने के आरोप में चार नामजद समेत करीब 20 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेंट एंड्रूज स्कूल के संचालक रिच पल चंद्र ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग स्कूल की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके चलते दो मार्च की रात करीब 3:30 बजे अजय सिंह चौहान, विजय सिंह चौहान, कुमारी चांदनी, अमित सिंह और 10-15 अज्ञात लोग हथियारों से लैस होकर स्कूल पहुंचे। उन लोगों ने असलहों के बल पर चौकीदार को धमकाया तो वह भाग गया। इसके बाद आरोपियों ने स्कूल की बाउंड्री गिरा दी। उन्होंने घटना के फोटो और वीडियो पुलिस को सौंपकर आरोपियों पर थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.