हिन्दुस्तान संवाद, फरवरी 1 -- यूपी के गोरखपुर जिले से एक सनसनीखेज और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां सहजनवा क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मनबढ़ रुस्तमपुर से युवक को जबरन कार में बैठाकर नौसढ़ में एकांत स्थान पर ले गए, वहां तमंचे के बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के साथ ही जबरन पेशाब पिलाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़ित को वहीं छोड़कर फरार हो गए। उसकी तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और पांच से छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुस्तमपुर दुर्गा चौक निवासी युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह पढ़ाई के साथ नौकरी भी करता है। बीते 24 जनवरी की रात एक परिचित ने उसे किसी जरूरी काम के बहाने बुलाया ...