मऊ, मई 11 -- मऊ,संवाददाता। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढवल गांव में दबंगों ने एक घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। पीड़ित मुकेश यादव के तहरीर के अनुसार घटना आठ मई की रात की है। ग्राम अरियासो के कल्लू, संदीप, राम प्रभाव, सुनील और हरिश्चंद्र लाठी-डंडों के साथ उनके घर पहुंचे। पहले उन्होंने घर के बाहर खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचाया। फिर घर में घुसकर टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन समेत अन्य सामान तोड़ डाला। वहीं दबंगों ने घर में रखे 2 लाख रुपए और मुकेश की मां के गले की चेन भी छीन ली। जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। यह सब दो युवकों के बीच हुई कहासुनी के बाद हुआ। पीड़ित ने घोसी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मुकदमा दर्ज ...