कौशाम्बी, दिसम्बर 8 -- एयरपोर्ट थाने के असरावे कला गांव में शुक्रवार रात दबंगों ने गैराज में खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। आग लगते ही कुछ घंटे में कार जलकर राख हो गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर मालिक के होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। असरावे कला गांव निवासी एजाज बाबू ने मुख्य सड़क पर अंसारी बाइक सर्विस सेंटर खोल रखा है। उन्होंने एक कार खरीद रखा था। शादी ब्याह के अलावा वह अन्य जगह आने जाने के लिये बुकिंग भी करते थे। वह रात के समय गैरेज पर ही कार को खड़ी कर देते थे। शुक्रवार की शाम वह वहीं कार को खड़ी कर घर चले गए। इसी दौरान दबंगों ने उनकी कार में आग लगा दी। कार धू-धूकर जल गई। इसकी लपटों से वहां खड़ी दो पहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। सुबह जानकारी होने पर उनके होश उड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.