अमरोहा, फरवरी 2 -- मंडी धनौरा। दबंगों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। क्षेत्र के गांव पहाड़पुर इनायत में शिवचरण का परिवार रहता है। शिवचरण की पत्नी बंटी का आरोप है कि बुधवार की सुबह उसके घर आकर गांव के ही मंसूरी, अभिलाष, विनोद व अंशु ने गाली गलौज शुरू कर दी। महिला बंटी ने उनसे मना किया तो उन्होंने मारपीट कर दी जिसमे महिला चोटिल हो गई। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.