बाराबंकी, नवम्बर 3 -- सुबेहा। मामूली बात को लेकर दबंगों ने बीच बाजार में करणी सेना के महामंत्री को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। इस घटना से बाजार में भगदड़ जैसे हालात हो गए थे। भीड़ जुटी हमलावर भाग गए। लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया है। जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना असंद्रा दादूपुर गांव निवासी करणी सेना के जिला महामंत्री संग्राम सिंह बाइक से सुबेहा बाजार में सोमवार दोपहर खरीदारी करने आए थे। बाजार के नजदीक किसी बात को लेकर कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। जिसके बाद युवक एकजुट हो गए। आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने बीच बाजार मे संग्राम सिंह पर हमला कर दिया। दबंगों की यह करतूत पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सू...