चित्रकूट, जनवरी 7 -- चित्रकूट। संवाददाता भरतकूप थाना क्षेत्र के भरथौल गांव में दबंगों ने आम रास्ते में कब्जा कर लिया है। जिससे आवागमन प्रभावित है। ग्राम प्रधान की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या से अवगत कराया। बताया कि गांव के कुछ दबंगों ने मुख्य रास्ते को समतल कर खेत बना डाला है। अवैध कब्जा कर लेने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही है। शिकायत करने पर अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...