बरेली, दिसम्बर 1 -- बरेली। सीबीगंज के गांव घुरा राधौपुर निवासी रामकिशोर ने पुलिस को बताया कि सीबीगंज के गांव सरायतल्फी में उनकी कृषि भूमि है। सुभाषनगर के ऊंचा गांव निवासी लाखन यादव, नारद यादव और वीरपाल यादव उनके खेत में बिना अनुमति अवैध खनन कर रहे हैं। आरोपियों ने उनके खेत से करीब एक मीटर मिट्टी का खनन करके पांच लाख रुपये में बेच दी है। जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी लेकर फरार हो गए। हालांकि उन्होंने इसका फोटो बना लिया और पुलिस से शिकायत कर तीनों के खिलाफ थाना सीबीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.