सुल्तानपुर, दिसम्बर 7 -- यूपी में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। दरअसल, सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र के साढ़ापुर गांव के रहने वाले युवक को शनिवार की रात अर्टिगा कार सवार बदमाशों ने अपहरण किया। परिजनों के सूचना पर पुलिस युवक को तलाशती रही, इस बीच सुबह युवक की लाश गोमती नदी में फेंकी मिली। अपहरण की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त की है। किसी विवाद को लेकर शनिवार की रात अर्टिगा सवार बदमाशों ने चांदा-कादीपुर मार्ग पर ईशीपुर अरजो गांव के पास से चंदन यादव को मारपीट कर अपहरण कर लिया। बताया जाता है कि अमन यादव बाइक से चांदा अपने चचेरे भाई को लेने जा रहे थे, जो लखनऊ से घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जांच में सामने आया कि अपहरणकर्ता चंदन को एक विद्यालय के मैदान में ले गए,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.