भदोही, जून 18 -- भदोही, संवाददाता। आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उमरी गांव में आदिवासियों द्वारा मनबढ़ों के कहने पर मारपीट एवं धमकी देने का आरोप मढ़ा गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कामरेड गेना देवी पत्नी सूबेदार गौतम जन समस्याओं को लेकर अक्सर विरोध प्रदर्शन करने का काम करती हैं। गांव की सरकारी जमीन पर दबंगों ने कब्जा किया है। जिसका विरोध करने पर उन्हें तथा परिवार को परेशान कराने का काम किया जा रहा है। गांव के ही कुछ आदिवासियों को भड़का कर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही परेशान किया जा रहा है। डीएम से मामले की जांच कराकर उचित कदम उठाने की मांग किया। कहा कि पार्टी नेता के साथ कुछ अप्रिय घटना हुई तो इसके लिए जिले का पुलिस एवं प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस मौके पर सुशील क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.