मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या की धमकी देने के बाद टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी व अन्य अधिकारी पहुंचे। इस दौरान मोहन प्रजापति ने बताया कि खेड़ी दूधाधारी गांव के गरीब मजदूर का मकान दबंगों द्वारा बुलडोजर चलाने पर आवाज उठाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई, जिसको लेकर समाज में रोष है। मोहन प्रजापति ने कहा कि वह किसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। इस दौरान वरिष्ठ नेता हरेंद्र पाल, जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह पाल, इंद्रमल प्रजापति, सुंदरलाल प्रजापति, जगदीश प्रजापति, रामनिवास प्रजापति एड. आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.