मेरठ, नवम्बर 11 -- इंचौली क्षेत्र के ग्राम मामूरपुर में ट्यूबवेल के स्टार्टर की केबल चोरी का विरोध करना एक दंपति को भारी पड़ गया। दबंगों ने गर्भवती महिला और उसके पति पर हमला कर फायरिंग कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो दंपति ने सोमवार को एसएसपी पहुंचकर धरना दिया। मामूरपुर निवासी सोहनबीर ने बताया मई माह में गांव के शुभम, कपिल और मन्नू ने उनके खेत पर लगे ट्यूबवेल के स्टार्टर की केबल चोरी कर ली थी। सोहनबीर ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपियों की धमकियों से परेशान होकर दंपति सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा और धरने देकर बैठ गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दंपति को शांत कराया। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने सीओ सदर देहात को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की...