हमीरपुर, फरवरी 4 -- बाइकों की टक्कर के बाद घायल हुए होमगार्ड का पीछा करते हुए बाइक सवार दो युवकों ने उसकी थाने के अंदर घुसकर जमकर पिटाई कर दी। इससे कुछ देर के लिए थाने में अफरा-तफरी मच गई। बाद में पुलिस कर्मियों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। पीड़ित ने तहरीर दी है। थाना जलालपुर के मसीदन गांव निवासी जागेश्वर ने थाना में तहरीर देते हुए बताया कि वह होमगार्ड है। उसकी यूपी 112 में ड्यूटी है। भागवत कथा के निमंत्रण कार्ड रिश्तेदारों और व्यवहारियों को बांटने महेरा गांव गया था। वहां से मिहुंना गांव जा रहा था तभी रास्ता में गलत साइड से आ रहे महेरा गांव के युवक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसके हाथ-पैर में चोटे आई। उसने किसी तरह अपनी बाइक उठाई और वापस चल दिया। तभी महेरा गांव के कुछ युवक बाइक से उसका पीछा करने लगे। वह अपना बचाव करते हुए बाइक से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.