लखनऊ, मई 28 -- जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में तटबंधों के स्थिति की निरंतर निगरानी की जाए। बाढ़ चौकियों पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी स्थिति पर निरंतर नजर रखें। सभी अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालय पर ही रहें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे केवल कार्यालयों तक सीमित न रहते हुए, फील्ड में जाकर स्वयं स्थिति का आंकलन करें और स्थल पर ही समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कराएं। स्वतंत्र देव सिंह ने यह निर्देश बुधवार को यहां सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग के मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए। वे विभिन्न जिलों के भ्रमण, परियोजनाओं के स्थलीय निरीक्षण और लोगों से मिले फीडबैक के बाद अधिकारियों संग बैठक कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सम...