भभुआ, अगस्त 9 -- अनुसचिवीय कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने से पहले शहर में निकला मसाल जुलूस कर्मचारियों ने मुख्य सचिव के नाम डीएम को सौंपा अपनी 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी दफ्तरों का कामकाज ठप कर ग्रेड पे-प्रोन्नति सहित अन्य 10 सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों व अंचल कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो गया है। हड़ताल पर जाने से पहले शुक्रवार की शाम कर्मियों ने शहर में मशाल जुलूस निकाला। अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार सिंह व सचिव आरिफ सलीम ने बताया कि हड़ताल पर जाने से पहले मुख्य सचिव के नाम संबोधित दस सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा गया था। अब तक सरकार द...