बाराबंकी, जून 4 -- देवा शरीफ। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने विकास खंड देवा के ग्राम दफेदार पुरवा में पालीहाउस का निरीक्षण कर प्रगतिशील किसान के नवाचार की सराहना किया। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर हाइटेक खेती कर आय बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए। विकास खंड देवा के दफेदार पुरवा में बुधवार को डीएम ने गांव का भ्रमण किया। डीएम सबसे पहले प्रगतिशील किसान मोइनुद्दीन अंसारी के पालीहाउस गए। पाली हाउस में जरबेरा की खेती देखी और क्षेत्र के किसानों से संवाद स्थापित किया। किसानों द्वारा अपनाई गई उन्नत खेती से प्रेरित होकर गांव के भारी संख्या में किसान ग्लेडियोलस, रजनीगंधा जैसे फूलों की खेती बड़े स्तर पर कर रहे हैं। साथ ही किसान खीरा और टमाटर जैसी सब्जियों की भी खेती कर रहे हैं। जिससे गांव के किसानों की कृषि आय में उल्लेखनी...