बोकारो, सितम्बर 14 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को दपू रेलवे इंस्टिट्यूट बोकारो में दक्षिण पूर्व रेलवे महिला उत्थान संगठन आद्रा की ओर से बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 52 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चो को तीन आयु वर्ग में बांटा गया था। पहले समूह में 6 से 9 वर्ष के बच्चे शामिल थे। जिनका निबंध विषय था मेरा पसंदीदा भोजन व मेरे दादा-दादी के घर पर एक मजेदार दिन। समूह दो में 9 से 12 वर्ष के बच्चों ने हिस्सा लिया। उनके विषय मैं अपने रविवार कैसे बिताता हूं व मेरा पसंदीदा भारतीय त्योहार था। वहीं समूह तीन में 13 से 15 वर्ष के बच्चों को रखा गया था। जिनका विषय एआई भविष्य के लिए खतरा बनेगा या वरदान व 2047 के भारत के बारे में मेरा दृष्टिकोण विषय था। इस अवसर पर महिला संगठन के उपाध्यक्ष मौसम कांत व सचिव स...